अगर आप 10वीं पास कर चुके हो और 11वीं में प्रवेश करना चाहते हो या फिर आप दसवीं के बाद कोई प्रोफेशनल कोर्स या डिप्लोमा कोर्स करना चाहते है, तो आज के इस आर्टिकल को पूरा जरूर पढ़े जिससे आपको सारे कोर्स के बारे में पता चल सके और फिर आप अपनी रुचि के हिसाब से किसी भी कोर्स को कर सकते हैं या फिर 11वीं में विषय का चयन कर सकते हैं।
दसवीं पास करने के बाद क्या करें?
पढ़ाई का महत्व हमारे जीवन में कितना ज्यादा है यह तो आप सभी लोग जानते हैं इसलिए कोई पढ़ाई अपने बेहतर भविष्य के लिए करता है, तो कोई अच्छी नौकरी के लिए करता है, तो कोई नॉलेज को बहुत ज्यादा बढ़ाने के लिए करता है। लेकिन दसवीं पास करने के बाद कुछ स्टूडेंट काफी परेशान हो जाते हैं कि वे आगे किस विषय की पढ़ाई करें लेकिन यह इतना भी मुश्किल नहीं है जिन विद्यार्थियों को अपनी पसंद और नापसंद के बारे में अच्छे से पता होता है, पर कुछ स्टूडेंट जो अपनी पसंद और नापसंद के बारे में जानने के बावजूद भी विषय का चयन नहीं कर पा रहे हैं वे हमारे इस आर्टिकल को जरुर पढ़े।
दसवीं के बाद कौन-से विषय का चयन करें?
दसवीं के बाद एक सही विषय का चयन करना हमारे लिए काफी जरूरी होता है क्योंकि इस पर ही हमारा भविष्य निर्भर होता है फिर यही विषय हमें 11वीं और 12वीं में पढ़ना भी होता है, दसवीं के बाद क्या करें? तो आपके सामने कई सारे विकल्प उपस्थित होते हैं दसवीं के बाद मुख्य रूप से तीन विकल्प होते हैं जिसमें से आपको किसी एक का चयन करना होता है।
कला वर्ग (Art)
दसवीं के बाद सबसे ज्यादा विद्यार्थी इसी विषय का चयन करते हैं इस विषय को वे विद्यार्थी अधिकतर चुनते हैं जिनकी दसवीं बोर्ड परीक्षा में 50% या इससे कम अंक प्राप्त होता है कला वर्ग में आपको विभिन्न विषय पढ़ाए जाते हैं जो निम्नलिखित है :-
- भूगोल (Geography)
- राजनीतिक विज्ञान (Political Science)
- अर्थशास्त्र (Economics)
- संस्कृत (Sanskrit)
- समाजशास्त्र (Sociology)
- मनोविज्ञान (Psychology)
- इतिहास (History)
- अंग्रेजी (English)
- दर्शनशास्त्र (Philosophy)
- ड्राइंग (Drawing)
आर्ट (Art) लेने के फायदे :-
- दसवीं के बाद आर्टस लेने के बहुत फायदे हैं, क्योंकि अगर कॉमर्स और साइंस के साथ इसकी तुलना की जाए तो आर्ट लेने वाले विद्यार्थियों पर दबाव कम रहता है।
- आर्ट लेने पर विद्यार्थियों को ज्यादा कोचिंग या किसी प्रकार का अतिरिक्त क्लास लेने की आवश्यकता नहीं होती है।
- आर्ट्स के विद्यार्थियों को सबसे बड़ा फायदा सिविल सर्विसेस जैसे:- IAS, IPS आदि के एग्जाम की तैयारी करने में होती है साथ ही साथ ये प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी भी बड़ी आसानी से कर सकते हैं।
- आर्ट जैसे विषय की या कोर्स की, कॉमर्स या साइंस के मुकाबले फीस बहुत कम होती है।
साइंस वर्ग (Science)
दसवीं के बाद साइंस विषय को वे विद्यार्थी करते हैं जिनकी दसवीं बोर्ड में 50% से अधिक अंक प्राप्त होता है या फिर वे विद्यार्थी जो पढ़ाई में काफी अच्छे होते हैं, क्योंकि यह विषय थोड़ा मुश्किल होता है साइंस वर्ग के 2 भाग होते हैं:-
मेडिकल (Medical):- अगर आपको डॉक्टर या साइंटिस्ट बनना है तो आप इस विषय का चयन कर सकते हैं। इसमें आपको फिजिक्स (Physics), केमिस्ट्री (Chemistry) और बायोलॉजी (Biology) पढ़ने को मिलेगा।
नॉन मेडिकल (Technical):- यदि आपको इंजीनियर बनना है तो आपको इस विषय का चयन करना होगा इसके अंतर्गत आपको फिजिक्स (Physics), केमेस्ट्री (Chemistry), मैथ (Maths) जैसी विषय पढ़ाई जाएगी।
साइंस लेने के फायदे:-
- अगर हम करियर की बात करें तो साइंस स्ट्रीम में इंजीनियरिंग, मेडिकल, IT जैसे कई बेहतरीन विकल्प देखने को मिलता है। इसके अलावा विद्यार्थी रिसर्च के क्षेत्र में भी जाने के लिए उत्सुक रहते हैं।
- अगर आप साइंस को चुनते हैं, तो आपको भविष्य में काफी फायदा होने वाला है। क्योंकि अगर आप दसवीं के बाद साइंस ले लेते हैं तो आप आगे चलकर आर्ट और कॉमर्स के कोर्सेज को भी कर सकते हैं लेकिन आर्ट और साइंस के विद्यार्थी साइंस जैसी इस विषय के कोर्स को नहीं कर सकते हैं।
- साइंस के क्षेत्र में नौकरी की बात करें तो इसमें नौकरी की असीम संभावनाएं हैं और आजकल तो दुनिया डिजिटल होती जा रही है तो साइंस के क्षेत्र में नौकरी के बहुत अवसर भी हैं।
कॉमर्स (Commerce)
आर्ट के बाद सबसे ज्यादा चयन करने वाला विषय कॉमर्स है, इस विषय को वे विद्यार्थी अधिकतर चुनते हैं जिनकी दसवीं बोर्ड में 40% या इससे अधिक अंक प्राप्त होता है और जिनकी रूचि बैंकिंग सेक्टर में है तो वे इसका चयन आसानी से कर सकते हैं।
इसके अंतर्गत निम्नलिखित विषय का अध्ययन कराया जाता है:-
- अकाउंटेंसी (Accountancy)
- बिजनेस स्टडीज (Business studies)
- अंग्रेजी (English)
- इकोनॉमिक्स (Economics)
- मैथमेटिक्स (Mathematics)
कॉमर्स लेने के फायदे:-
- कॉमर्स जैसे विषय की पढ़ाई करने वाले विद्यार्थियों के पास कई सारे ग्रेजुएशन विकल्प होते हैं तथा वे अपना करियर CA, CS, MBA, HR आदि में भी बना सकते हैं।
- कॉमर्स का अध्ययन करने का सबसे बड़ा फायदा निवेश इन्वेस्टमेंट में ज्ञान है। एक विद्यार्थी को अच्छे से समझ आ जाता है कि इसे मल्टीपल रूप से कहां निवेश करना चाहिए। अधिकतर लोग म्यूचल फंड, FD तथा शेयर बाजार की सलाह देते हैं।
- यदि किसी उम्मीदवार की संख्या और संख्यात्मक डाटा का विश्लेषण करने में काफी रुचि है तो वह कॉमर्स जैसे विषय को चुन सकता है।
- इसके अंतर्गत व्यवसाय प्रबंध (बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन) से लेकर वित्तीय फाइनेंस जैसे क्षेत्र में करियर के असीम विकल्प उपलब्ध है।
वोकेशनल कोर्स क्या होती है?
वोकेशनल एजूकेशन और ट्रेनिंग एक जॉब ओरिएंटेड टेक्निकल ट्रेनिंग कोर्स होती है, जिसको करने के बाद विद्यार्थी स्पेसिफिक कैरियर अपॉर्चुनिटी को सेलेक्ट कर सकते हैं मतलब कि आप रुचि के हिसाब से किसी पार्टिकुलर फील्ड में जा सकते हैं तथा उससे जुड़ी स्किल सीख सकते हैं और अपना करियर बनाना चाहे तो आप उस फील्ड से संबंधित वोकेशनल कोर्स कर सकते हैं इस प्रकार के कोर्स में ट्रेनिंग, इंस्ट्रक्शन तथा क्लासेस सम्मिलित है। इस कोर्स को करने के बाद आप सर्टिफिकेट और डिप्लोमा प्राप्त कर सकते हैं। वोकेशनल कोर्स को हम ऑक्यूपेशनल और टेक्निकल कोर्स के नाम से भी जानते हैं।
वोकेशनल कोर्सेज:-
10वीं के बाद क्या करें? इसके साथ-साथ आपको वोकेशनल कोर्सेज के बारे में जानकारी होना भी बहुत जरूरी है।
- Interior designing
- Fire and safety
- Cyber laws
- Jewellery designing
- Fashion designing
दसवीं के बाद डिप्लोमा कोर्सेज
दसवीं पास करने के बाद क्या करें? इसे और अच्छे से समझने के लिए नीचे स्ट्रीम के हिसाब से डिप्लोमा कोर्सेज दिए गए हैं।
10 वीं के बाद आर्ट के अंतर्गत डिप्लोमा कोर्सेज
- Diploma in Fine Arts
- Diploma in Commercial Art
- Diploma in Graphic Designing
- Certificate Course in Spoken English
- Certificate Course in Functional English
- Diploma in Social Media Management
- Diploma in Hotel Management
- Certificate in Hindi
10 वीं के बाद कॉमर्स के अंतर्गत डिप्लोमा कोर्सेज
- Certificate in Animation
- Certificate Course in Tally
- Diploma in Banking
- Diploma in Risk and Insurance
- Diploma in Computer Application
- Advanced Diploma in Financial Accounting
- Diploma in e-Accounting Taxation
10 वीं के बाद साइंस के अंतर्गत डिप्लोमा कोर्सेज
- Diploma in Information Technology
- Craftsmanship Course in Food Production
- Certificate in Diesel Mechanics
- Diploma in Dental Mechanics
- Diploma in Dental Hygienist
- Diploma in Electrical Engineering
- Diploma in Computer Science and Engineering
दसवीं के बाद सर्टिफिकेट कोर्सेज
- Certificate Programme in MS Office
- Certificate Course in Programming Language
- Certificate in Web Designing
- Certificate in SEO
- Certificate in Graphic Designing
- Certificate in Digital Marketing
- Certificate in Mobile Phone Repairing
- Certificate in Office Assistant Cum Computer Operator Course
- Certificate in Wireman Course
- Certificate in Motor Vehicle Mechanic Course
- Certificate in Electrician Course
दसवीं के बाद करियर के ऑप्शन
यदि आप दसवीं पास करने के बाद स्कूल जाने में रुचि नहीं रखते हैं तो आप निम्नलिखित कोर्सेज में आवेदन कर सकते हैं।
ITI :-
अगर आपको दसवीं के बाद जल्दी जॉब करना है तो आप ITI कर सकते हैं। ITI में आपको कई विषय देखने को मिल जाएंगे।
- इलेक्ट्रीशियन
- वेल्डर
- फिटर
- मोटर मैकेनिक
- कंप्यूटर
ITI 2 वर्ष का डिप्लोमा कोर्स होता है।
कंप्यूटर हार्डवेयर तथा नेटवर्किंग :-
आज का यह दौर कंप्यूटर का है, इसके अंतर्गत कंप्यूटर रिपेयरिंग, हार्ड वेयरिंग, नेटवर्किंग के बारे में पढ़ाया जाता है यदि आप बढ़िया नौकरी करना चाहते हैं तो आप इस फील्ड में आवेदन कर सकते हैं।
इंजीनियरिंग डिप्लोमा:-
यदि आप दसवीं के बाद सीधे जॉब करना चाहते हैं, तो आप इस कोर्स को करने के बाद अच्छी खासी सैलरी के साथ जॉब कर सकते हैं। इसे पॉलिटेक्निक डिप्लोमा भी कहते हैं और यह 3 वर्ष का डिप्लोमा कोर्स होता है।
पॉलिटेक्निक में आपको कई सारे विषय देखने को मिल जाएंगे:-
- कंप्यूटर साइंस
- केमिकल
- मैकेनिकल
- प्लास्टिक
- इलेक्ट्रिकल
- इलेक्ट्रॉनिक्स
नॉन इंजीनियरिंग डिप्लोमा:-
अगर आपका इंटरेस्ट टेक्निकल फील्ड में नहीं है, तो आप इस कोर्स को कर सकते हैं, यह एक नॉन टेक्निकल डिप्लोमा कोर्स होता है यह भी 3 वर्ष का होता है।
इसके अंतर्गत आपको कई सारे विषय देखने को मिलेगा:-
- फैशन डिजाइनिंग
- कमर्शियल आर्ट
- टेक्सटाइल
यह कोर्स लड़कियों के लिए काफी फायदेमंद हो सकता है।
मीडिया:-
अगर आपका इंटरेस्ट पत्रकारिता में है तो आप दसवीं पास करने के बाद सीधे मीडिया डिप्लोमा कोर्स कर सकते हैं।
दसवीं के बाद सरकारी नौकरी कैसे करें?
अगर आप दसवीं के बाद सरकारी नौकरी करना चाहते हैं तो यह बिल्कुल मुमकिन है जिससे आप अपना खर्चा आराम से निकाल सकते हैं और अपने परिवार की भी आर्थिक मदद कर सकते हैं। इसके अलावा आप चाहे तो भारतीय सेना, रेलवे, बीएसएफ (BSF) जैसे सरकारी नौकरी के लिए आवेदन भी कर सकते हैं इन पदों के लिए सरकार द्वारा हर साल एग्जाम कराया जाता है इसकी सूचना आपको अखबार और इंटरनेट पर आसानी से मिल जाएगी।
साइंस स्ट्रीम में करियर विकल्प क्या हैं?
साइंस स्ट्रीम में करियर विकल्प नीचे दिए गए हैं-
| मेडिकल साइंस | इंजीनियरिंग | दूसरे कोर्स |
| एनाटोमी | एयरोस्पेस इंजीनियरिंग | Pharmaceuticals |
| बायोकेमिस्ट्री | केमिकल इंजीनियरिंग | Software Design |
| बायोइन्फरमेटिक्स | सिविल इंजीनियरिंग | Forensic Science |
| बायोमैकेनिक्स | कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग | Ceramics Industry |
| बायो स्टेटिस्टिक्स | इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग | Plastics Industry |
| बायोफिजिक्स | इंजीनियरिंग मैनेजमेंट | Paper Industry |
| साइटोलॉजी | इंडस्ट्रियल इंजीनियरिंग | Teaching |
| डेंटल साइंस | इंटीग्रेटेड इंजीनियरिंग | Agrochemistry |
| एम्ब्र्योलॉजी | मैटेरियल्स इंजीनियरिंग | Astronomy |
| एपिडेमियोलोजी | मैकेनिकल इंजीनियरिंग | Food Technology |
| जेनेटिक्स | मिलिट्री इंजीनियरिंग | Meteorology |
| इम्म्युनोलॉजी | न्यूक्लियर इंजीनियरिंग | Photonics |
| माइक्रोबायोलॉजी | इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग | Seismology |
| पैथोलॉजी | इलेक्ट्रॉनिक्स & कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग | Paleontology |
| फोटोबायोलॉजी | जियोटेक्निकल इंजीनियरिंग | Geochemistry |
आर्ट्स स्ट्रीम के करियर विकल्प क्या हैं?
10 वीं के बाद क्या करे? जानने के बाद यह जानना ज़रूरी है कि 10वीं के बाद करियर विकल्प क्या हैं-
| पुरातत्व | पुस्तकालय प्रबंधन | राजनीति विज्ञान | जनसंख्या विज्ञान |
| एंथ्रोपोलॉजी | साइकोलॉजी | सोशियोलॉजी | सामाजिक कार्य |
| सिविल सर्विसेज | टीचिंग | हॉस्पिटैलिटी इंडस्ट्री | इंटीरियर डिजाइनिंग |
| कार्टोग्राफी | लिंग्विस्टिक्स | फाइन आर्ट्स | |
| इकोनॉमिस्ट | मास कम्युनिकेशन / मीडिया | परफार्मिंग आर्ट्स | |
| जियोग्राफर | फिलोसोफी | फैशन डिजाइनिंग | |
| हेरिटेज मैनेजमेंट | रिसर्च | ट्रैवल और टूरिज्म इंडस्ट्री | |
| हिस्टोरियन | राइटिंग | लॉ |
होम पेज पर जाएं: 👉यहां क्लिक करें👈
तो दोस्तों अब आपको समझ आ गया होगा कि 10वीं के बाद क्या करें दसवीं के बाद कौन सा डिप्लोमा कोर्स करें कौन सा सर्टिफिकेट कोर्स करें या फिर 11th 12th करें
मेरा आप सभी readers से अनुरोध है कि आप लोग इस जानकारी को अपने मित्रों को, आस-पड़ोस, रिश्तेदारों में शेयर करें जिससे कि हमारे बीच जागरूकता बने रहेगी और इससे सब को बहुत लाभ होगा मुझे आप लोगों की हेल्प की जरूरत है जिससे मैं और भी नई-नई जानकारी आप लोगों तक ला सकूं।
मेरा हमेशा से यही कोशिश रहेगा कि मैं हमेशा अपने पाठकों का हर तरफ से सहयोग कर सकूं यदि आप लोगों के मन में किसी भी प्रकार का कोई सवाल है तो आप कमेंट में लिखकर जरूर बताएं ताकि हमें भी आपके विचारों से कुछ सीखने और कुछ सुधारने का मौका मिले।


Informative✨
जवाब देंहटाएंGood information for beginners
जवाब देंहटाएंThank you bro ❤️
हटाएंGood information for beginners
जवाब देंहटाएंgood lage raho
जवाब देंहटाएं