अगर आप दसवीं पास करके 11वीं में एडमिशन के लिए आवेदन करने की सोच रहे हैं और आपको 11वीं में साइंस स्ट्रीम चाहिए परंतु आपको साइंस विषय की कोई जानकारी नहीं है, तो आज का यह पोस्ट आपके लिए होने वाला है। आप इस पोस्ट को पूरा जरूर पढ़ें जिससे आपको पता चल सके कि साइंस स्ट्रीम में कौन-कौन से विषय होते हैं। जैसा कि आपको पता ही है कि जब कोई विद्यार्थी 10th पास करता है तो उसके मन में काफी सवाल होते हैं कि वह अब आगे क्या करें? अगर आप भी इस टेंशन से परेशान हैं तो इस पोस्ट को जरुर पढ़े👉 (11th में कौन सा विषय लेना चाहिए?)
क्लास 11वीं में सही विषय का चयन करना काफी जरूरी होता है क्योंकि इसी के आधार पर हमारा भविष्य भी निश्चित होता है, कि हम आगे चलकर क्या करने वाले हैं?
इसलिए क्लास 11वीं में किसी भी विषय का चयन करने से पहले अच्छे से सोच समझकर ही करें, तो चलिए अब जान लेते हैं कि 11th की साइंस स्ट्रीम में कौन-कौन से विषय होते हैं।
क्लास 11वीं साइंस विषय
जब आप 11वीं में साइंस विषय का चयन करेंगे तो आपके सामने दो विकल्प होंगे:-
- पहला विकल्प - मैथ्स ग्रुप (Maths Group)
- दूसरा विकल्प - बायोलॉजी ग्रुप (Biology Group)
अब आप अपने रुचि के हिसाब से विकल्प का चयन कर सकते हैं, तो चलिए अब हम एक-एक करके दोनों विकल्पों को विस्तार से जानते हैं कि मैथ्स और बायोलॉजी में क्या अंतर होता है तथा इसकी पढ़ाई करने के बाद भविष्य में क्या बन सकते हैं।
कक्षा 11वीं में मैथ्स (Maths) ग्रुप
दोस्तों, मैथ्स ग्रुप को शार्ट में PCM भी कहते हैं, अब आपके मन में सवाल उठ रहा होगा कि यार PCM मतलब क्या होता है या इसका फुल फॉर्म क्या होता है?
PCM का फुल फॉर्म:-
P का अर्थ - Physics
C का अर्थ - Chemistry
M का अर्थ - Maths
यदि कोई विद्यार्थी 11th में इस ग्रुप का चयन करता है, तो उसको इसके अलावा और भी विषय पढ़ने होते हैं। तो आइए अब हम जानते हैं कि PCM ग्रुप में छात्रों को कुल कितने विषय पढ़ने होते हैं।
यदि आप कक्षा 11वीं में मैथ ग्रुप में प्रवेश लेते हैं तो आपको कुल पांच विषय पढ़ने होते हैं।
- भौतिकी (Physics)
- रसायन शास्त्र (Chemistry)
- गणित (Maths)
- अंग्रेजी (English)
- हिंदी (Hindi)
अब चलिए इन सारे विषय को शार्ट में जान लेते हैं कि इसमें क्या पढ़ने को मिलेगा?
भौतिकी (Physics):-
भौतिकी को भौतिक विज्ञान के नाम से भी जाना जाता है, इसके अंतर्गत हमारे आवरण में मौजूद भौतिक पदार्थों, तत्वों के बारे में तथा उनमें होने वाले परिवर्तन अर्थात अवस्था के बारे में अध्ययन किया जाता है।
रसायन शास्त्र (Chemistry):-
इस विषय को रसायन विज्ञान भी कहते हैं, इसके अंतर्गत हमारे आसपास मौजूद तत्वों, पदार्थों में जो रासायनिक परिवर्तन होता है उसके बारे में अध्ययन किया जाता है।
जैसे:- अणु, परमाणु, तत्व, मिश्रण, केमिकल, बॉन्डिंग, पीरियोडिक चार्ट इत्यादि।
गणित (Maths):-
गणित एक ऐसा विषय है जिसे हम बचपन से पढ़ते आ रहे हैं और गणित विषय जो हर क्षेत्र में अनिवार्य विषय है इसलिए पूरे साइंस विषय को मैथ्स के नाम से भी जाना जाता है आपको 11वीं में मैथ विषय में विशेषज्ञता (स्पेशलाइजेशन) पढ़ानी शुरू हो जाती है।
अभी तक आपने गणित में बहुत से सवाल करे होंगे, बहुत सारे फार्मूला को यूज़ किया होगा। अब आपको यहां उन फार्मूला को बनाना सिखाया जाएगा तथा इनके सिद्धांत को विस्तार से बताया जाएगा।
अंग्रेजी (English):-
11वीं में आपको अंग्रेजी में Prose, Poetry और Grammar से संबंधित ज्ञान का अध्ययन कराया जाता है तथा इंग्लिश भाषा के ज्ञान को इंप्रूव करने में ध्यान दिया जाता है।
हिंदी (Hindi):-
जैसा कि आपको पता ही है कि हिंदी हमारी मातृभाषा है तो सभी विद्यार्थियों को हिंदी का ज्ञान होना अनिवार्य है इसी उद्देश्य के साथ हिंदी को शामिल किया जाता है इसके अंतर्गत गद्य, पद्य तथा व्याकरण इत्यादि पढ़ाए जाते हैं।
Note :- सामान्य रूप से सभी स्कूलों में कक्षा ग्यारहवीं में पांच विषय ही पढ़ाए जाते हैं, लेकिन कुछ स्कूलों में पांच के अलावा एक ऑप्शनल विषय को भी जोड़कर 6 विषय पढ़ाया जाता है।
अब आपको 11वीं में मैथ विषय की पूरी जानकारी मिल गई होगी, तो चलिए अब बायोलॉजी की बात करते हैं।
कक्षा 11वीं में बायोलॉजी (Biology) ग्रुप
बायोलॉजी को बायो या PCB के नाम से भी जाना जाता है। अब आपके मन मे सवाल आ रहा होगा कि PCB का मतलब क्या होता है? अर्थात इसका अर्थ क्या है?
PCB का फुल फॉर्म
P का अर्थ :- Physics
C का अर्थ :- Chemistry
B का अर्थ :- Biology
C का अर्थ :- Chemistry
B का अर्थ :- Biology
जैसा कि आपको इसके फुल फॉर्म से ही समझ आ गया होगा कि इस ग्रुप के विद्यार्थियों को फिजिक्स (भौतिक), केमिस्ट्री (रसायन), बायोलॉजी (जीव विज्ञान) पढ़ाया जाता है। लेकिन PCB ग्रुप के विद्यार्थियों को इसके अलावा अन्य विषय को भी पढ़ना होता है, तो चलिए सब के बारे में एक-एक करके जान लेते हैं।
दोस्तों अगर आप कक्षा ग्यारहवीं में बायोलॉजी का चयन करते हैं तो आपको पांच विषय पढ़ने होते हैं।
भौतिक (Physics):-
जैसा कि आपने ऊपर भौतिक विज्ञान के बारे में जाना, PCB ग्रुप में भी वही सारी चीजों का अध्ययन कराया जाता है।
रसायन शास्त्र (Chemistry):-
रसायन विज्ञान के बारे में भी आपने ऊपर PCM ग्रुप में पढ़ लिया है, आपको बता दें कि PCM और PCB में रसायन विज्ञान का सिलेबस एक समान ही होता है।
जीव विज्ञान (Biology):-
जीव विज्ञान, इसके नाम से ही आप समझ सकते हैं कि इसके अंतर्गत जीवो से संबंधित चीजों का अध्ययन किया जाता है। जैसे: जीवों (जीव-जंतुओं, फूलों, मानव आदि) की रचना, संरचना, कार्य प्रणाली, विकास, परिवर्तन और भी इनसे संबंधित बातों का अध्ययन किया जाता है।
अंग्रेजी (English):-
इसमें अंग्रेजी व्याकरण Prose, Poetry इत्यादि का अध्ययन किया जाता है।
हिंदी (Hindi):-
हिंदी में भी व्याकरण, गद्य, पद्य, रचनाकारों की जीवनीओं का अध्ययन कराया जाता है।
अब तो आप सभी को बड़ी आसानी से समझ आ गया होगा कि कक्षा ग्यारहवीं में साइंस मैथ ग्रुप और साइंस बायो ग्रुप में सिर्फ एक ही विषय का फर्क है और वह विषय मैथ है, यदि आप मैथ ग्रुप का चयन करते हैं तो आपको मैथ विषय का अध्ययन करना होगा और यदि आप बायो ग्रुप का चयन करते हैं तो आपको मैथ की जगह बायो का अध्ययन करना होगा बाकी सारे विषय एक जैसे ही होते हैं।
मैं आशा करता हूं कि आपको विषय का चयन करने में अब कोई समस्या या परेशानी नहीं होने वाली है क्योंकि आपका जिस विषय में रुचि है आप उस विषय का चयन करें आप किसी के दबाव में साइंस मैथ या साइंस बायो ना ले अपने रुचि के हिसाब से ही लें।
दोस्तों एक बात का हमेशा ध्यान रखें कि बहुत सारे राज्यों में हिंदी विषय के स्थान पर वहां की रीजनल भाषा का अध्ययन कराया जाता है। जैसे अगर आप गुजरात राज्य से हैं तो वहां हिंदी के स्थान पर गुजराती, यदि आप महाराष्ट्र से हैं तो वहां हिंदी के स्थान पर मराठी हो सकती है। तो ऐसे कुछ राज्यों में थोड़ा बहुत बदलाव हो सकता है इससे आपको परेशान होने की कोई जरूरत नहीं है।
तो दोस्तों मैं आशा करता हूं कि अब आप लोगों को समझ आ गया होगा कि कक्षा 11वीं में साइंस स्ट्रीम में कौन-कौन से विषय होते हैं आप जिस भी विषय का चयन करते हैं बहुत सोच समझकर ही करें क्योंकि इस पर ही आपका भविष्य निर्भर करता है।
होम पेज पर जाएं: 👉यहां क्लिक करें👈
मेरा आप सभी readers से अनुरोध है कि आप लोग इस जानकारी को अपने मित्रों को, आस-पड़ोस, रिश्तेदारों में शेयर करें जिससे कि हमारे बीच जागरूकता बने रहेगी और इससे सब को बहुत लाभ होगा मुझे आप लोगों की हेल्प की जरूरत है जिससे मैं और भी नई-नई जानकारी आप लोगों तक ला सकूं।
मेरा हमेशा से यही कोशिश रहेगा कि मैं हमेशा अपने पाठकों का हर तरफ से सहयोग कर सकूं यदि आप लोगों के मन में किसी भी प्रकार का कोई सवाल है तो आप कमेंट में लिखकर जरूर बताएं ताकि हमें भी आपके विचारों से कुछ सीखने और कुछ सुधारने का मौका मिले।
मेरा हमेशा से यही कोशिश रहेगा कि मैं हमेशा अपने पाठकों का हर तरफ से सहयोग कर सकूं यदि आप लोगों के मन में किसी भी प्रकार का कोई सवाल है तो आप कमेंट में लिखकर जरूर बताएं ताकि हमें भी आपके विचारों से कुछ सीखने और कुछ सुधारने का मौका मिले।


Good
जवाब देंहटाएंThank you bro ❤️☺️
हटाएंNyc & bery useful info
जवाब देंहटाएं